गांव को ओडीएफ बनाने में सभी मिलकर करें सहयोग-एसडीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को खड्डा ब्लाक सभागार में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांवों को ओडीएफ बनाने में सहयोग मांगा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम जयचंद पांडेय ने कहा कि गांवों को ओडीएफ बनाने में महिला कर्मचारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को जागरूक किए बिना हर घर में शौचालय का सपना पूरा नहीं होगा। डीसी मनरेगा महेंद्र चौबे ने कहा कि गांव को गंदगी से मुक्त कराने के लिए महिलाओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है। ब्लाक प्रमुख जिलाजीत यादव ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक में जो परिवर्तन हुआ है उसमें महिला कर्मचारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। बीडीओ कार्तिकेय मिश्र ने कहा खड्डा ब्लाक के सभी गांवों को एक वर्ष के भीतर ओडीएफ बनाने का प्रयास किया जाएगा। संचालन बृजेशनाथ तिवारी ने किया। इस अवसर पर शशिभूषण सिंह, मैनेजर सिंह, नंदू मिश्र, सीडीपीओ सत्येंद्र सिंह, रामप्रताप पाल, डॉक्टर अरविंद आदि ने संबोधित किया।