फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   All cameras in 'Buddha Nagari' were switched off; security negligence has come to light.

Kushinagar News: बुद्धनगरी के सभी कैमरे बंद सामने आई सुरक्षा में लापरवाही

Wed, 29 Jul 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
All cameras in 'Buddha Nagari' were switched off; security negligence has come to light.
बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर में दक्षिण गेट पर खराब पड़ा हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे।संवाद
सपहा (कुशीनगर)। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर समेत प्रमुख स्थलों पर लगे 32 सीसीटीवी कैमरे करीब एक माह से खराब पड़े हैं। जापान, म्यांमार, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया समेत विभिन्न देशों से पर्यटक और श्रद्धालु यहां आते हैं। पूरे पर्यटन क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करीब एक माह पहले महापरिनिर्वाण मंदिर के दक्षिणी गेट के पास बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट के बाद सभी कैमरे बंद हो गए थे। एक माह बीत जाने के बाद भी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि 360 डिग्री रोटेशन, मोटराइज्ड पैन-टिल्ट-ज़ूम (पीटीजेड), नाइट विजन और ऑटो-ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीक से लैस कैमरे बेकार पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर, माथाकुंवर मंदिर, रामाभार स्तूप और पार्किंग क्षेत्र में लगे कैमरे बंद रहने से आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन थानाध्यक्ष शरद भारती ने बताया कि कैमरों की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है। कैमरे खराब होने से मंदिरों की निगरानी मुश्किल हो रही है। ऐसे हालात में किसी दिन बड़ा संकट आ सकता है। फिलहाल, सिपाहियों को सभी प्वाइंट पर सक्रिय किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed