फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Alauddin started changing his location, helped him underground

Kushinagar News: ठिकाना बदलने लगा अलाउद्दीन, मददगार भूमिगत

Sun, 12 Jan 2025 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 04:40 AM IST
विज्ञापन
Alauddin started changing his location, helped him underground
तमकुहीराज। डॉक्टरों की फर्जी डिग्री बेचने का आरोपी नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नं. तीन हरिहरपुर निवासी अलाउद्दीन के मददगार भी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस के सूचना तंत्र की सक्रियता की जानकारी गुर्गों से मिलने के बाद अलाउद्दीन ने भी ठिकाना बदलना शुरू कर दिया है। गोरखपुर की एसओजी समेत पांच टीमें अलाउद्दीन के घर के अलावा कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं है। कुछ मददगार अभी भी उसे पुलिस की कार्रवाई से बचाने में लगे हैं। इससे अलाउद्दीन के हौसले बुलंद है और वह पुलिस को छका रहा है। पुलिस घोषित इनाम की राशि बढ़ाने की तैयारी में है। वहीं उसकी गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में गोरखपुर की टीमें सक्रिय है। कुशीनगर के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को लगातार चकमा दे रहे अलाउद्दीन की गिरफ्तारी के लिए जाल बुन रही। सर्विलांस की मदद से पुलिस अलाउद्दीन और उससे जुड़े नंबरों की पल-पल की गतिविधियों को ट्रेस कर रही है। गोरखपुर की पुलिस टीम अक्सर अलाउद्दीन के पैतृक घर पहुंच कर जानकारी जुटा रही है, लेकिन घर में मौजूद परिजन गोल-मटोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह कर रहे है। पुलिस से जुड़े सूत्र बताते है कि तमकुहीराज पुलिस की टीम भी अलाउद्दीन की गतिविधियों के बारे में गोपनीय सूचना जुटा रही है, क्योंकि कि अपराधियों के प्रति जिले के एसपी संतोष कुमार मिश्रा के तेवर सख्त है और वह किसी भी स्तर पर कार्रवाई में चूक नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

संभव है कि अलाउद्दीन की गिरफ्तारी के लिए मातहतों के डेडलाइन का भी निर्धारण कर दिया जाए। इसीलिए सावधानी बरते हुए तमकुहीराज पुलिस ने अलाउद्दीन की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का लक्ष्य है कि थाना क्षेत्र में सक्रिय हर अपराधी का ठिकाना जेल में ही रहे।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed