{"_id":"605f747b8ebc3e590354694d","slug":"airport-kushinagar-news-gkp3900371134","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएआई के चेयरमैन ने हवाई अड्डे का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएआई के चेयरमैन ने हवाई अड्डे का किया निरीक्षण
विज्ञापन
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जानकारी लेते अथॉरिटी के चेयरमैन अनुज अग्रवाल और अन्य।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएआई के चेयरमैन ने हवाई अड्डे का किया निरीक्षण
कहा, मुख्यमंत्री और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री को देंगे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया (एएआई) के चेयरमैन अनुज अग्रवाल ने शनिवार शाम को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। हवाई अड्डे पर अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को देने की बात कही। इसके बाद ही नवनिर्मित हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने की तिथि तय होने की उम्मीद है।
शनिवार देर शाम को चेयरमैन और अथॉरिटी के उत्तरी क्षेत्र दिल्ली के निदेशक डीके कामरा गोरखपुर से सड़क मार्ग से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। स्वागत की औपचारिकता के बाद चेयरमैन ने सबसे पहले एप्रन की स्थिति जानी। फिर टर्मिनल बिल्डिंग का रुख किया। उन्होंने टर्मिनल की एक-एक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। रन वे , प्रवेश, निकास, प्रसाधन, कस्टम, इमीग्रेशन, पार्किंग, लाउंज, सड़क, सुरक्षा, अतिरिक्त जमीनों के अधिग्रहण आदि बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की। यहां वे तैयारियों से चेयरमैन संतुष्ट नजर आए।
एयर इंडिया के साथ ही अन्य कंपनियों के विमान भी उड़ेंगे
निरीक्षण के बाद चेयरमैन ने पत्रकारों से बातचीत भी की। उड़ान को लेकर राजनीतिक गतिरोध के सवाल पर कहा, कोई गतिरोध नहीं है। राजनीतिक सहयोग के बिना कोई मेगा प्रोजेक्ट खड़ा नहीं हो सकता। उड़ान के संबंध में उन्होंने कहा कि एयरलाइंस कंपनियों से बातचीत चल रही है। सरकारी नियंत्रण वाली कंपनी एयर इंडिया आएगी ही अन्य कई कंपनियां भी आ रही हैं। उड़ान की निश्चित तिथि के सवाल पर उत्तरी क्षेत्र निदेशक डी के कामरा बोले कि नागर विमानन मंत्री को रविवार को रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद उड़ान की तारीख तय होगी। इस दौरान एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी, महाप्रबंधक संजय नारायण, महाप्रबन्धक सिविल एनपी कोरी, प्रबंधक संतोष मौर्य समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।