फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Agriculture Minister along with DM took stock of the preparations for the foundation stone laying program

Kushinagar News: डीएम के साथ कृषि मंत्री ने लिया शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

Sat, 09 Mar 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister along with DM took stock of the preparations for the foundation stone laying program
कुशीनगर। रामाभार स्तूप के पास 10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 750 करोड़ की लागत से महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे। यहां विभिन्न विभागों के स्टाल और प्रदर्शनी भी सजेगी। इस दौरान कृषि योजनाओं से लाभान्वित प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। डीएम के साथ कृषि मंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय शिलान्यास स्थल पर मंच, पंडाल व सुरक्षा सहित हर तरह के सुसज्जित प्रबंध को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे राही कुटीर पर्यटक आवास पहुंचे। उनके साथ सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पीएन पाठक, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक मोहन वर्मा, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक विनय प्रकाश गोंड, विधायक डाॅ. असीम राय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के साथ करीब एक घंटे तक बंद कमरे में तैयारी को लेकर मंथन हुआ। तीन बजे सांसद व विधायकों के साथ मंत्री कृषि विश्वविद्यालय शिलान्यास स्थल की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने भ्रमण कर पेयजल, सफाई, सुरक्षा समेत प्रत्येक सुविधाओं को सुसज्जित करने का डीएम को निर्देश दिया। उन्होंने यहां बने आठ फुट ऊंचे मंच पर चढ़कर जनसभा के लिए बन रहे पंडाल व हेलीपैड, प्रदर्शनी स्थल आदि का भी निरीक्षण किया। हालांकि गाड़ी में सवार होने के बाद डीएम को बुलाकर सुरक्षा और बन रहे ब्लाॅकों में लोगों को पेयजलापूर्ति के लिए बेहतर प्रबंध करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ल, महामंत्री संतोष दत्त राय, मारकंडेय शाही, नीतीश यादव, पुण्य प्रकाश तिवारी, विनोद गिरी, वरुण राय, निखिल उपाध्याय, सुभाष पांडेय, ध्रुव मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



--

डीएम समेत उच्चाधिकारियों के साथ की गुफ्तगू
प्रदेश के कृषि मंत्री राही कुटीर पर्यटक आवास में एक कमरे करीब एक घंटे तक गुफ्तगू की। इसमें डीएम उमेश मिश्र, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसपी धवल जायसवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, प्रदेश के कृषि निदेशक डाॅ. जितेंद्र कुमार तोमर, अपर कृषि निदेशक डाॅ. आरकेसिंह, अपर निदेशक कृषि रक्षा अरविंद कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक गोरखपुर विजय कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मेनका, बीजीआई राकेश पांडेय, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ कुंदन सिंह शामिल थे।

--

50 हजार लोगों के बैठने का हो रहा प्रबंध

शिलान्यास स्थल पर प्रशासन की तरफ से करीब 50, हजार लोगों के बैठने के लिए प्रबंध किया जा रहा है। मंच के दक्षिण हेलीपैड और हेलीपैड से मंच तक का रास्ता बनाया जा रहा। वहीं मंच के उत्तर विश्वविद्यालय शिलान्यास का पत्थर व वैदिक रीति से आधारशिला रखने की तैयारी है। गांधी टेंट हाउस मुजफ्फरनगर के मुताबिक, 2,000 वर्ग फुट का मंच और 15,000 वर्ग मीटर में पंडाल बनाया जा रहा है। इसके अलावा तीन स्विस काटेज आदि भी बन रहा है। शुक्रवार को भी जिले भर के सफाई कर्मियों ने शिलान्यास स्थल की सफाई की।



-

एक व्यक्ति ने योजना का लाभ नहीं मिलने की जताई नाराजगी

कृषि विभाग में सरकार की तरफ से चल रही योजनाओं से लाभान्वित अथवा सब्सिडी के मामले को लेकर एक भाजपा कार्यकर्ता राही कुटीर पर्यटक आवास गृह के परिसर में तेज आवाज में कृषि अधिकारियों व पदाधिकारियों के बीच बोलने लगे। उनका आरोप था कि योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, उनकी बात से पार्टी के पदाधिकारियों से कोई सरोकार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed