फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Agitators grabbed the sand-laden carts

आंदोलनकारियों ने पकड़ी बालू लदी गाड़ियां

Wed, 28 Mar 2018 11:54 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 28 Mar 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Agitators grabbed the sand-laden carts
पकड़ा गई गाड़ियां। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो

पडरौना।  मंगलवार को रात में विरवट कोंहवलिया घाट से बालू लेकर आ रहे सात ट्रक, एक लोडर और एक ट्रैक्टर ट्राली को आंदोलनकारियों ने पकड़ लिया। रात भर पहरेदारी के बाद सुबह गाड़ियों को आंदोलन स्थल पर लाकर खड़ा कर दिया गया। सीओ तमकुहीराज के साथ पहुंची तरयासुजान पुलिस ने सभी वाहन कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
विरावट कोन्हवालिया गांव के सामने गंडक नदी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बालू घाट का पट्टा किया है। इस पट्टा को निरस्त करने की मांग को लेकर गांव के लिए पिछले 54 दिन से धरना पर बैठे हैं। मंगलवार की रात में धरना स्थल पर सो रहे लोगों ने तरयासुजान पुलिस को अवैध बालू खनन की सूचना दी। इसके बाद लोग खनन क्षेत्र में पहुंचे। वहां हो रहे बालू खनन को लोगों ने रोक दिया। रात में पुलिस नहीं पहुंची तो गांव वाले वहां पहरा करने लगे। सुबह इन गाड़ियों को आंदोलन स्थल के पास लाकर खड़ा कर दिया गया। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। तरयासुजान पुलिस पकड़ी गई गाड़ियों को थाने ले जाने के लिए पहुंची तो लोग आपत्ति जताने लगे। इसके बाद सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी फोर्स लेकर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा बुझाकर पकड़े गए वाहनों को अपने कब्जे में लिया और थाने भेज दिया। 
विज्ञापन


बालू घाट का पट्टा निरस्त किए जाने की मांग को लेकर पिछले तीन फरवरी से चल रहा ग्रामीणों का धरना बुधवार को लगातार 54 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन कर रहे लोगों का कहना था कि बालू खनन से एपी बांध के साथ-साथ 36 गांवो की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। परंतु प्रशासन अपनी जिद पर अड़ा है। इस दौरान अमरेंद्र सिंह, रामेश्वर पटेल, गौतम सिंह, जेडी यादव, अंशु श्रीवास्तव, रमेश सिंह, पारस यादव, ललित सिंह, रूदल यादव, मोहित सिंह, राहुल कुमार, मनोज सिंह, अंकित कुमार, बाबूराम सिंह, प्रदीप सिंह, भागवत सिंह, शर्मा यादव, गया सिंह, संजय सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed