{"_id":"65d7b04e7bb8fd5f5f0f60f4","slug":"after-the-robbery-he-was-thrown-half-dead-in-the-wheat-field-case-against-four-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-112990-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लूट के बाद अधमरा कर गेहूं के खेत में फेंका, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लूट के बाद अधमरा कर गेहूं के खेत में फेंका, चार पर केस
Fri, 23 Feb 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
कसया। पुलिस परीक्षा भर्ती देकर लौट रहे बाइक सवार युवक की चेन और रुपये लूटने के बाद अधमरा कर बदमाशों ने गेहूं के खेत में फेंक दिया था। पुलिस इस मामले में पांच दिन बाद एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि घटना के बाद से कसया पुलिस पीड़ित को चार दिन तक तहरीर बदलने के बाद कार्रवाई की बात कह दौड़ाती रही।
रामकोला थाना क्षेत्र देवरिया बाबू निवासी किराना दुकानदार झुन्ना सैनी का बेटा विजय सैनी (24) शनिवार को दूसरी पाली में तुर्कपट्टी इंटर कालेज में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहा था। कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया के पास बोलेरो सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रोक लिया। रुमाल से मुंह दबाकर जबरदस्ती बोलेरो में बैठा लिया। इस दौरान विजय सैनी की बाइक वहीं छूट गई। काफी देर तक इधर-उधर घूमने के बाद शिवपुर के पास सरेह में ले जाकर उसे निर्वस्त्र कर डंडे से पिटाई की और अधमरा कर गेहूं के खेत में फेंक दिया। देर रात रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे बाइक और गेहूं के खेत में बेहोश युवक को देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को मेडिकल कालेज भेजा।
रविवार को सुबह होश में आने के बाद विजय सैनी ने चार युवकों का नाम और पूरी घटना परिजनों को बताई थी। विजय के पिता झुन्ना सैनी ने कसया पुलिस को तहरीर दी। कार्रवाई के बजाय कसया पुलिस कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में घटनास्थल बताकर अपना पल्ला झाड़ ली। इसके बाद पीड़ित कुबेरस्थान थाने पर पहुंचा तो वहां के इंस्पेक्टर कसया थाना क्षेत्र में घटना होने की बात कही। पीड़ित ने एसपी से मिलकर पूरी बात बताई। एसपी ने कसया थाने के इंस्पेक्टर को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पीड़ित रिश्तेदार के साथ कसया थाने पहुंचा तो एक दरोगा तहरीर ने लूट की घटना हटाने का दबाव बनाते हुए खरी-खोटी सुनाई। पीड़ित बुधवार को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में चला गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव निवासी आरोपी ऋषव सिंह, आदित्य सिंह, सूरज पटेल और हर्षवर्धन सिंह पर लूट, अपहरण और प्राण घातक हमला करने का केस दर्ज किया है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।