फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After the assault on demand imposed borrowing jam

उधारी मांगने पर मारपीट के बाद लगाया जाम

Thu, 10 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 10 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
After the assault on demand imposed borrowing jam
जाम ‌किया। - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के विजयपुर बाजार में बृहस्पतिवार को एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकानदार और उधार लेने वाले युवक के बीच रुपयों को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद दुकानदार ने साढ़े तीन लाख रुपये की लूट का आरोप लगाते हुए टेकुआटार-मथौली बाजार मार्ग को जाम कर दिया। वहां पहुंची रामकोला पुलिस से भी नोंकझोंक हुई। करीब तीन घंटे बाद सीओ खड्डा पहुंचे और आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

इस चौराहे पर मोहन मद्धेशिया की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। बगल के गांव बरठा बेलवनिया के एक युवक ने मकान बनवाने के लिए इस दुकान से सामान उधार लिया है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे मोहन मद्धेशिया ने फोन कर तगादा किया। इसी बात को लेकर दुकानदार व उधार लिए युवक के बीच मारपीट हो गई। इससे नाराज दुकानदारों ने सड़क जाम कर दिया। दुकानदार ने उधार लिए युवक पर साढ़े तीन लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होने पर रामकोला पुलिस वहां पहुंची। सड़क जाम कर रहे लोगों और पुलिसवालों से जाम खत्म करने की बात को लेकर नोंकझोंक भी हुई। इसकी जानकारी होने पर सीओ खड्डा आरबी सिंह मौके पर पहुंचे और दुकानदारों की बात सुनने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। 
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी एसओ बब्बन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed