फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   After ten years a case rape was registered.

10 साल रही साथ, छोड़ा तो दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

Mon, 21 Oct 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
After ten years a case rape was registered.
शादी का झांसा देकर 10 साल तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पडरौना। अहिरौली बाजार थाने के एक गांव की महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने पहले दुष्कर्म किया और बाद में शादी का झांसा देकर मुंबई लेकर चला गया। पति-बच्चों को छोड़कर गई महिला को 10 वर्षों तक साथ रखने के बाद आरोपी ने एक दिन कानपुर में उसे लावारिस छोड़ दिया। मामला थाने पहुंचा तो गलती मानी और सुलहनामा लिखा लेकिन बाद में फिर पलट गया। पीड़ित मदद के लिए भटक रही है। अहिरौली बाजार पुलिस का कहना है कि मामला उसके संज्ञान में ही नहीं है।
अहिरौली बाजार एसओ समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को भेजे गए अपने शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि है कि उसके पति गुजरात रहते थे। घर आने-जाने वाले गांव के ही एक व्यक्ति ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीर खींच ली। बाद में इस तस्वीर को दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। पति द्वारा भेजे गए 50 हजार रुपये भी ले लिया। इसके बाद जिद कर अपने साथ 2010 में मुंबई लेकर चला गया। वहां से कानपुर लेकर आ गया। पिछले महीने कानपुर में ही छोड़कर लापता हो गया। महिला किसी तरह अपने गांव आई और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और समझौता करा दिया। आरोपी ने महिला से शादी करके उसे अपने साथ रखने का आश्वासन दिया। महिला का आरोप है कि इसी माह आरोपी फिर कानपुर ले गया और मारपीट कर गहने व पैसे छीनकर लापता हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ मृत्युंजय सिंह का कहना है की इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। महिला की तहरीर भी उन्हें नहीं मिली है। पता कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2001 में गांव के अन्य युवक से हुई थी पीड़िता की शादी
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र की जिस 38 वर्षीया महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है उसकी शादी वर्ष 2001 में हुई थी। वर्ष 2010 में महिला आरोपी युवक के साथ मुंबई चली गई। वर्ष 2015 में आरोपी युवक के साथ कानपुर आकर रहने लगी। गांव के लोगों के अनुसार महिला इस वक्त भी कानपुर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed