{"_id":"64ef9532ede8d801b70616a4","slug":"advocates-strike-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3873-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
Thu, 31 Aug 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
खड्डा तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम आशुतोष को सौपा ज्ञापन ।संवाद
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हापुड़ में पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाकर बुधवार को पडरौना, कप्तानगंज और खड़्डा तहसील में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। सीएम को संबंधित ज्ञापन देकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
पडरौना तहसील परिसर में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि कहा कि अधिवक्ता कक्ष में हापुड़ पुलिस ने बर्बरता करते हुए पांच अधिवक्ताओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने सीएम को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कप्तानगंज तहसील परिसर में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन एसडीएम व्यास नारायण उमराव को सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान परमहंस प्रसाद, दिनेश कुमार राव, बलवंत सिंह, हीरा पांडेय, संजय पांडेय, संजय सिंह, ब्रजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल व महामंत्री हीरालाल कुशवाहा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने हापुड़ की घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिस वालों को गिरफ्तार करने और घायल वकीलों को मुआवजा देने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हो जाएंगे।
इस दौरान अवधेश यादव, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, अमियमय मालवीय, अरविंद पांडेय, अमितोष जायसवाल, नित्यानंद पांडेय, ज्योतिर्मय मालवीय, अजय चौहान, अखिलेश पांडेय, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।