फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocates outrage Day celebrated

अधिवक्ताओं ने मनाया आक्रोश दिवस

Fri, 02 Dec 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले के खिलाफ शुक्रवार को जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ही नहीं, बल्कि तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता भी लामबंद हो गए। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार का दिन आक्रोश दिवस के रूप में मनाया। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने हमले के विरोध में नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महंत गोपाल दास की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि मौजूदा परिवेश में अधिवक्ता सुरक्षित नहीं रह गए हैं। आए दिन उन पर हमले हो रहे हैं। सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर ठोस निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी और अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील बार एसोसिएशन खड्डा के अधिवक्ता उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर आक्रोश दिवस मनाया। ये लोग शुक्रवार को न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय और महामंत्री कुमोदचंद शर्मा ने कहा कि वकीलों की सरेआम हत्या हो रही है, जो चिंता का विषय है। इस दौरान सीएम लाल, ओमप्रकाश लाल, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, अवधेश यादव, नित्यानंद पांडेय, सतीश मद्धेशिया, अखिलेश पांडेय, हरि सिंह, दयानंद सहित कर्द अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed