फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocates accuse tehsil administration of corruption

Kushinagar News: अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Advocates accuse tehsil administration of corruption
गंगुआ बाजार। बार संघ तमकुहीराज के अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय एवं न्यायालय में भ्रष्टाचार सहित तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई। अधिवक्ता संघ ने 12 सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव पारित किया। तहसील प्रशासन को वार्ता के लिए तीन दिन का समय देते हुए न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। बार संघ की बैठक में तय हुआ कि तीन दिन में एसडीएम ने समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो वह व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को बार संघ तमकुहीराज के अध्यक्ष अशोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर स्थित सभी कार्यालयों एवं न्यायालयों में भ्रष्टाचार सहित तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। आरोप लगाया कि राजस्व न्यायालयों एवं तहसील मुख्यालय पर स्थित कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना रिश्वत के किसी पटल पर कार्य नहीं हो रहा है। वादकारियों, फरियादियों एवं अधिवक्ताओं के कार्य जानबूझकर लटकाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महामंत्री अमरनाथ सिंह ने बताया कि हर पटल पर भ्रष्टाचार, प्राइवेट मुंशियों एवं बाहरी लोगों के माध्यम से धनउगाही, एसडीएम का कार्य व्यवहार एवं आचरण की शिकायत, उप निबंधन कार्यालय को तहसील मुख्यालय से दूर भेजने की साजिश में आश्वासन के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं होने सहित तमाम बिंदुओं पर पत्रक दिया गया है। यदि निर्धारित समय के अंदर संतोषजनक कारवाई नहीं होने पर बार संघ वृहद आंदोलन को बाध्य होंगा। इस दौरान विनोद सिंह पटेल, दीपक पांडेय, मतिउल्लाह सिद्दीकी, अशोक पाण्डेय, प्रद्युम्न चौबे, विनोद चौबे, आनंद मिश्र, सत्येंद्र मणि, अखिलेश मिश्र, अरविंद कुशवाहा, संजय गुप्ता, सूर्यनाथ सिंह, नंदलाल सिंह, संतोष गुप्ता, ऋषिकेश तिवारी, सुनील कुमार, आरएन पांडेय, आलोक उपाध्याय, अखिलेश्वर द्विवेदी, मार्कंडेय वर्मा, धीरज पांडेय, संजय कुमार, मनीष श्रीवास्तव, क्लामुद्दीन, मुनीर अहमद, विकास राव, अनिल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed