फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocate Loses Life in Dispute Over 10 Lakhs; Police Search for Accused Son

Kushinagar News: 10 लाख के विवाद में गई अधिवक्ता की जान, आरोपी पुत्र की तलाश में पुलिस

Mon, 06 Apr 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Advocate Loses Life in Dispute Over 10 Lakhs; Police Search for Accused Son
मृतक प्रसिद्ध नारायण दीक्षित की फाइल फोटो।
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली चौकी के सनेरा मल्ल छपरा गांव में शुक्रवार को रुपये के लिए पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ था। उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक प्रसिद्ध नारायण दीक्षित पेशे से अधिवक्ता थे। वे बार एसोसिएशन के पांच बार अध्यक्ष रह चुके थे। आरोप है कि बड़े बेटे ने पत्नी और दोनों बच्चों के साथ मिलकर पिता पर हमला बोला था।
विज्ञापन

मृतक प्रसिद्ध नारायण दीक्षित के छोटे पुत्र अमरेंद्र दीक्षित ने बताया कि वे दो भाई हैं। बड़े भाई परिवार के साथ अलग रहते हैं, जबकि वे पिता और मां के साथ रहते हैं। बड़े भाई राघवेंद्र कुमार दीक्षित काफी पहले से पिता से 10 लाख रुपये मांग रहे थे। इसी को लेकर शुक्रवार की सुबह विवाद हो गया। गुस्से में आकर राघवेंद्र ने पत्नी सावित्री उर्फ नीतू और दोनों बेटे हर्ष व यश के साथ मिलकर पिता पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल पिता अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े थे। वारदात के समय वे घर पर नहीं थे। गांव के लोगों ने घायल पिता को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। उनकी पत्नी विंदा देवी बार-बार अचेत हो जा रही थीं। अमरेंद्र दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने राघवेंद्र कुमार दीक्षित, उनकी पत्नी सावित्री उर्फ नीतू और पुत्र हर्ष व यश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि छोटे बेटे की तहरीर पर प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी घर छोड़कर लापता हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

दोनों बेटों के लिए अलग-अलग घर बनवा रहे थे
अधिवक्ता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित की हत्या से सनेरा मल्ल छपरा गांव में शोक की लहर है। मृतक प्रसिद्ध नारायण दीक्षित के छोटे पुत्र अमरेंद्र ने बताया कि पापा घर के पास ही दोनों भाइयों के लिए अलग-अलग नया घर बनवा रहे थे। लेकिन बड़े भाई राघवेंद्र उनसे 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पापा ने उन्हें नकद रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा था। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर तहरीर दी और अपनी सुरक्षा की मांग करता रहा। कुछ ही देर बाद पिता की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार के साथ भाग निकला। संवाद


0

मृतक प्रसिद्ध नारायण दीक्षित की फाइल फोटो।

मृतक प्रसिद्ध नारायण दीक्षित की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed