फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocate accused of fraud and assault

Kushinagar News: अधिवक्ता ने लगाया धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप

Mon, 20 May 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Advocate accused of fraud and assault
कसया। सबया निवासी अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देकर नगर के रेड हिल्स इंफ्रा प्रोजेक्ट के मालिक और उनके सहयोगियों पर जमीन के क्रय-विक्रय में धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता तौसीफ अहमद ने तहरीर में कहा है कि वे पहले रेड हिल्स इंफ़्रा प्रोजेक्ट में बतौर विधिक सलाहकार काम करते थे। अपने कुछ रिश्तेदारों को इस प्रोजेक्ट से जोड़कर गोरखपुर में प्लाट बुक कराया था। करीब 50-60 लाख रुपये भी जमा हुए थे। इस कंपनी के मालिक आलमगीर इस समय कसया थानाक्षेत्र के ग्राम करमैनी प्रेमवलिया में रहते हैं। उन्होंने रुपये तो ले लिए, लेकिन किसी को जमीन पर कब्जा नहीं दिला रहे हैं। इसको लेकर रविवार की दोपहर करीब 12 बजे सदरुद्दीन, सिकंदर, करन भारती और इसरार अहमद को लेकर उनके कार्यालय पहुंचा तो वहां कंपनी के प्रबंधक रितेश मिश्रा से बात हुई। रुपये वापस कराने की बात को लेकर कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर बाद लगभग बीस लोग वहां पहुंचे और उन्हें घेरकर अपशब्द बोलते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। एसओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मारपीट हुई है। दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर मिली हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed