{"_id":"6303c80c7d882701e552c09c","slug":"administration-woke-up-after-self-immolation-attempt-took-possession-of-the-house-kushinagar-news-gkp4478761193","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आत्मदाह के प्रयास के बाद जागा प्रशासन, मकान पर कब्जा दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आत्मदाह के प्रयास के बाद जागा प्रशासन, मकान पर कब्जा दिलाया
Tue, 23 Aug 2022 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय कस्बे में रविवार को प्रदेश सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में जिस महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया था, उस मामले में सोमवार को एसडीएम हाटा की मौजूदगी में पड़ोसियों और कुछ लोगों के सहयोग से दोनों पक्षों में सहमति बन गई। बैनामा की गई भूमि को छोड़कर शेष मकान पर महिला को कब्जा दिला दिया गया।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला मालती देवी ने बताया कि प्रशासन ने अगर पहले ही शिकायत को गंभीरता से लिया होता तो यह सब नहीं करना पड़ता। गांव के पंच और प्रशासन की मौजूदगी में जो निर्णय हुआ है, वह स्वीकार है। अब इस मामले में कुछ नहीं कहना है। सहमति वाली सभी बिंदुओं की लिखा-पढ़ी कर ली गई है। सहमति बनने के बाद मौके पर पहुंचे लेखपालों की टीम ने विवादित मकान को नापकर दोनों पक्षों का हक निर्धारित कर दिया। इसी के साथ इस हाई वोल्टेज मामले का निस्तारण हो गया।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि महिला का मामला एडीजे कोर्ट में विचाराधीन है। इस प्रकरण में एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। आपसी सहमति के आधार पर मामले को निस्तारित कराने की कोशिश हुई।
विज्ञापन