फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Administration on alert regarding CM's visit; responsibilities assigned.

Kushinagar News: सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क, सौंपी जिम्मेदारी

Sun, 05 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Administration on alert regarding CM's visit; responsibilities assigned.
पडरौना। जिले में सीएम के संभावित दौरे को देखते हुए शनिवार की शाम डीएम के कैंप कार्यालय में बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड निर्माण, वीआईपी एवं सामान्य पार्किंग, आगंतुकों के लिए पेयजल, बैठक व्यवस्था, पंडाल एवं मंच निर्माण, सेफ हाउस की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, बिजली, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों की तरफ से लगने वाले प्रदर्शनी स्टॉलों की तैयारियों, अन्नप्राशन कार्यक्रम और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरण की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अधिकारी को सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करें। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर प्रत्येक व्यवस्था का पहले परीक्षण कर लेंे। सुरक्षा, यातायात एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम वैभव मिश्र, कप्तानगंज एसडीएम मोहम्मद जफर, पीडी पीयूष सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed