{"_id":"666b85e9b8caf834a30f8314","slug":"administration-alert-on-bakrid-responsibility-given-to-supervisor-and-magistrate-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118248-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बकरीद पर प्रशासन सतर्क, पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेट को दी गई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बकरीद पर प्रशासन सतर्क, पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेट को दी गई जिम्मेदारी
Fri, 14 Jun 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बकरीद पर अशांति फैलाने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। पुलिस, प्रशासन इसको लेकर अलर्ट रहेगा। कहीं से कोई सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंचेगी। डीएम उमेश मिश्रा ने दो पर्यवेक्षक, 19 सुपर जोनल और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। नामित मजिस्ट्रेट त्योहार के दिन क्षेत्र में भ्रमण कर कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
डीएम उमेश मिश्र ने तहसील क्षेत्र पडरौना, कप्तानगंज और खड्डा क्षेत्र के लिए डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार को पर्यवेक्षक नामित किया है। इसी तरह तहसील क्षेत्र हाटा, कसया और तमकुहीराज के लिए प्रभागीय वनाधिकारी वरुन सिंह को पर्यवेक्षक नामित किया है। इनके अलावा जिला मजिस्ट्रेट ने सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कुल 19 अधिकारी और 37 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है। डीएम ने बताया कि रिजर्व में तीन जोनल और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए हैं। नामित सभी मजिस्ट्रेट और अधिकारी त्योहार के दिन क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था बनाए रखने की निगरानी करेंगे। डीएम ने बताया कि कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिसका नंबर 05564-240590 है, कंट्रोल रूम के प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार मोबाइल नंबर 7518024041 और डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी मोबाइल नंबर 7834948507 को बनाया गया है। वे कर्मचारियों के साथ कंट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे।