फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ADM inquired about the condition of the Farmer Registry Camp.

Kushinagar News: एडीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप का जाना हाल

Tue, 17 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
ADM inquired about the condition of the Farmer Registry Camp.
कसया तहसील के धनौजी गांव में फॉर्मर रजिस्ट्री का निरीक्षण करते एडीएम वैभव मिश्र। संवाद
कसया। फार्मर रजिस्ट्री अभियान को गति देने के लिए विशेष कैंपों का एडीएम ने सोमवार को निरीक्षण किया। तरुवनवा में में उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, कोटेदार और गांव के अन्य सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीएम वैभव मिश्र ने बताया कि किसानों को तहसील के चक्कर से बचाने और राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों को गांव स्तर पर ही ठीक करने के लिए ये कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपने आधार कार्ड एवं जमीन से संबंधित अभिलेख लेकर कैंप में पहुंचें। मौके पर उपस्थित लेखपाल नाम, वर्तनी, खाता-खतौनी या अन्य दस्तावेजों में दर्ज त्रुटियों को दूर करने का प्रयास करेंगे, ताकि फार्मर रजिस्ट्री समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके।
विज्ञापन

एडीएम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंप में भाग लेकर अपने राजस्व अभिलेखों की जांच कराएं और आवश्यक संशोधन कराएं। कहा कि फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण न होने की स्थिति में भविष्य में मिलने वाली योजनाओं, विशेषकर किसान सम्मान निधि का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान को प्राथमिकता के आधार पर चलाया जा रहा है और प्रत्येक गांव में चरणबद्ध तरीके से कैंप आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम डॉ. संत राज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक कसया ब्रजेश मणि, लेखपाल नंदलाल पाठक, अनिल मिश्रा, अंकिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed