फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ADG Zone offered robe to Mahatma Buddha

Kushinagar News: एडीजी जोन ने महात्मा बुद्ध को चढ़ाया चीवर

Wed, 28 Feb 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
ADG Zone offered robe to Mahatma Buddha
पकवा इनार। एडीजी जोन गोरखपुर डॉ. केएस प्रताप कुमार ने मंगलवार की शाम मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। प्रतिमा की विशिष्टता और उसके खास तथ्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब 5.45 बजे एडीजी डॉ. केएस प्रताप कुमार, एसपी धवल जायसवाल के साथ पुरातत्व विभाग के पार्किंग स्थल परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने कसाडा के ई-कार्ट से सवार होकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। जहां श्रीलंका बुद्ध विहार के भंते नंद रतन ने बुद्ध वंदना के साथ छठवीं शताब्दी लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चीवर चढ़वाया। एडीजी ने लेटी प्रतिमा को देखकर ऐतिहासिकता व प्राचीनता जानने की इच्छा बढ़ गई। उन्होंने प्रतिमा की प्रत्येक महत्वपूर्ण विशेषताओं व महत्व की जानकारी भी हासिल की। उन्हें यह जानकारी यामा कैफे के संचालक व गाइड टीके राय और भंते नंद रतन ने दी। एडीजी प्रसन्नचित्त मुद्रा में थे। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पहले यहां आया था।जब गोरखपुर में एसएसपी पद पर तैनात था। अब किसी नगर काफी बदला हुआ दिख रहा है। यह यहां के विकास की गति का सकारात्मक संदेश है। हालांकि उन्हें यहां अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करना संभावित था, लेकिन समया अभाव के चलते नहीं कर सके। उनका काफिला दर्शन के बाद एक निजी होटल पहुंचा, जहां सूक्ष्म जलपान के बाद गोरखपुर रवाना हो गया।इस मौके पर एएसपी रितेश कुमार सिंह, एएसपी अभिनव त्यागी, सीओ कुंदन सिंह,एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय, पर्यटन थाना प्रभारी राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed