{"_id":"583886c54f1c1bcc6713b246","slug":"adg-will-take-the-pm-s-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की सुरक्षा संभालेंगे एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की सुरक्षा संभालेंगे एडीजी
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अफसरों की बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को कसया आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की कमान प्रदेश के एडीजी सुरक्षा भावेश कुमार सिंह के हाथों रहेगी। रैली स्थल की सुरक्षा में 12 आईपीएस, 60 पीपीएस और 15 पीसीएस अफसर भी लगाए जाएंगे। गोरखपुर के मंडलायुक्त, आईजी और डीआईजी शनिवार से ही यहां कैंप करेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार की शाम को कुशीनगर के एक होटल में एसपीजी टीम और प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि जनसभा में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 150 इंस्पेक्टर, 400 एसआई, 400 हेड कांस्टेबल व 1100 कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके अलावा छह कंपनी पीएसी और छह कंपनी अर्द्धसैनिक बल भी मौजूद रहेंगे। एंटी माइंस टीम के अलावा एटीस की टीम भी मौजूद रहेगी। सभा स्थल पर पुलिस का कंट्रोल रूम शनिवार से ही कार्य करना शुरू कर देगा।
अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को डीएम शंभु कुमार और एसपी भारत सिंह यादव ने अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों के निर्वहन का निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
देर शाम डीएम शम्भु कुमार और एसपी भारत सिंह ने पत्रकारों से भी बातचीत में कहा कि सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी हो जाएंगी। इनका रिहर्सल भी कराया जाएगा। इससे कि रविवार को कोई दिक्कत न आए। इस दौरान एडीएम कृष्णलाल तिवारी, एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल, एएसपी लाल साहब यादव के अलावा विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।