फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ADG inaugurated public hearing room

Kushinagar News: एडीजी ने किया जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन

Sat, 23 Dec 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
ADG inaugurated public hearing room
एडीजी ने किया जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन
विज्ञापन

पडरौना। एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम उमेश मिश्रा और एसपी धवल जायसवाल भी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि नवनिर्मित “जनसुनवाई कक्ष” का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का निस्तारण करना है। इससे जनता के लिए पुलिस से संवाद करना तथा अपनी समस्याएं बताना सुगम होगा। आवश्यकतानुसार उन्हें त्वरित सहायता मिलेगी, समस्याओं का समय से निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ सदर उमेश चंद्र भट्ट, खड्डा संदीप वर्मा, कसया कुंदन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ सहित अन्य लोग मौजूद थे। संवाद
सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे : एडीजी
पडरौना। एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अपराध पर नियंत्रण के लिए सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में डीएम उमेश मिश्रा, एसपी धवल जायसवाल, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सदर विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विनय प्रकाश गौड़, खड्डा विवेकानंद पांडेय, हाटा मोहन वर्मा, फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने ग्राम प्रधानों व अन्य जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed