फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Adequate irrigation of sugarcane crop is necessary

Kushinagar News: गन्ने की फसल की पर्याप्त सिंचाई जरूरी

Tue, 23 Apr 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Adequate irrigation of sugarcane crop is necessary
समउर बाजार। नारायनपुर खाद गोदाम परिसर में सोमवार को सेवरही चीनी मिल की तरफ से किसान गोष्ठी हुई। गर्मी को देखते हुए गन्ने की सफल की पर्याप्त सिंचाई करने के लिए प्रेरित किया गया। गन्ना पर्यवेक्षक अब्दुल कयूम ने कहा कि तेज धूप और हवा चलने से तापमान में वृद्धि हुई है। इसका सीधा कुप्रभाव गन्ने की फसल पर पड़ेगा। यदि सप्ताह में एक बार सिंचाई किसान करते रहें तो खेत में नमी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सिंचाई के 24 घंटे के अंदर प्रति कट्ठा दो किलोग्राम यूरिया अवश्य डालें। इससे गन्ने की फसल की लंबाई में वृद्धि होगी। गन्ने की खेत में घास की निराई या वेंडर मशीन द्वारा समय पर कराएं। इस दौरान गन्ना किसान कन्हैया पांडेय, तौकीर, अशोक कुमार, जितेंद्र तिवारी, ब्रजेश सिंह, विजय कुशवाहा, अमलेश तिवारी, सुधीर सिंह, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed