फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Address the problems of traders and entrepreneurs on a priority basis.

Kushinagar News: व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करें निस्तारण

Tue, 20 Jan 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 20 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Address the problems of traders and entrepreneurs on a priority basis.
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु और श्रम बन्धु की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करने का निर्देश देते हुए 1200 करोड़ के जीबीसी लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मेसर्स विशाल ट्रेडिंग कम्पनी, मुसहर बस्ती, जंगल बेलवां, पडरौना के इकाई स्थल के संपर्क मार्ग के पक्के निर्माण एवं चौड़ीकरण की शिकायत की। इस पर नगर पालिका पडरौना के ईओ ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए आदेश जारी हो चुका है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

मेसर्स सीएससी कुशीनगर सठियांव यूपी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, सठियांव, फाजिलनगर ने संपर्क मार्ग निर्माण कराने की मांग की। इस पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने नगर पंचायत फाजिलनगर को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मेसर्स बुद्धा वाटर पार्क एवं रिसॉर्ट, एनएच-28, भैंसहां के लंबित धारा-80 प्रकरण, मेसर्स खट्टर एडिबिल्स, रामपुर बगहां, कप्तानगंज की विद्युत आपूर्ति समस्या के समाधान कराने, मेसर्स गुरु इंटरप्राइजेज, कसया के इकाई स्थल संपर्क मार्ग, मिनी औद्योगिक आस्थान नदवां विशुनपुर, फाजिलनगर, मिनी औद्योगिक आस्थान सरगटिया करनपट्टी, दुदही में विद्युत आपूर्ति सुधार के संबंध में आवश्यक तकनीकी जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने का मसला उठाया।
गोला बाजार, कसया स्थित उद्योग विभाग के पुराने प्रशिक्षण केंद्र के पुनर्निर्माण का कार्य अतिक्रमण हटाकर शुरू कराने की शिकायत की। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। दी गई, जिस पर प्रकरण समाप्त किया गया। डीएम मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, ओडीओपी एवं एमवाईएसवाई योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी बैंकों को लक्ष्य पूर्ति में सकारात्मक सहयोग देने और जीबीसी-5 के तहत विभिन्न विभागों को आवंटित 1200 करोड़ के लक्ष्य को समय से पूरा कराने का निर्देश दिए।

श्रम बन्धु की बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कराने की अपील की। इस पर डीएम ने बीएसए को 50-50 आवेदन कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed