फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action will be taken against those who encroach on Diara's land

Kushinagar News: दियारा की जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 03 Nov 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Nov 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who encroach on Diara's land
खड्डा। दियारा की जमीन पर खेती करने को लेकर हो रहे विवाद को दूर करने के लिए डीएम विशाल भारद्वाज राजस्व टीम गठित की है। दबंगई से कब्जा कर खेती करने वाले लोगों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। खड्डा क्षेत्र के शाहपुर, लक्ष्मीपुर पडरहवा, माघी भगवानपुर, नौतार जंगल के ग्राम प्रधानों ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर बताया था कि बाढ़ समाप्त होने के बाद दियारा में खेती करने के लिए लोग दूसरे ग्राम की सीमा में कब्जा कर रहे हैं। इससे अक्सर विवाद हो रहा है। प्रधानों ने पैमाइश करते हुए गांव की सीमा निर्धारित करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब इसमें एसडीएम खड्डा ऋषभ पुंडीर ने नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में राजस्व टीम गठित की है। टीम दियारा में विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करेगी। इस टीम में राजस्व निरीक्षक व संबंधित मौजे के लेखपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed