फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action will be taken against the hospital operator, the doctor who performed the operation and the Asha worker

Kushinagar News: अस्पताल संचालक, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता पर होगी कार्रवाई

Sun, 30 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the hospital operator, the doctor who performed the operation and the Asha worker
गीतांजलि हॉस्पिटल पहुंची पुलिस। संवाद 
रामकोला। मेडिकल कॉलेज से जब ऑपरेशन के लिए स्टाफ नर्स ने मना कर दिया था तो प्रसूता को गांव की आशा कार्यकर्ता अपने जाल में फंसाकर रामकोला कस्बे के गीतांजलि हास्पिटल में लग गई थी। अस्पताल के रजिस्ट्रे्शन में संचालक की पत्नी डॉ.मीरा और सर्जन डॉ. मुकेश कुमार की डिग्री लगी है।
विज्ञापन

दोनों की डिग्री सवालों के घेरे में आ गई है। सीएमओ के स्तर से इसकी जांच शुरू करा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सौंपी गई जांच रिपोर्ट में ऑपरेशन करने वाले डॉ. विकास मंडलोई, संचालक अरविंद कुमार शर्मा और इसकी पत्नी डॉ. मीरा शर्मा, आशा कार्यकर्ता मेहरुनिशा दोषी मिले हैं। शनिवार को सीएमओ ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी प्रसूता राजू की पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 21 नवंबर की रात को परिजन टेंपो से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात नर्स ने प्रसव कराने से मना कर दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता मेहरूनिशा अपनी जाल में फंसाकर रामकोला कस्बे के गीतांजलि हास्पिटल मेें लेकर चली गई। रात को ही महिला का ऑपरेशन कर दिया गया, जुड़वे बच्चों को महिला ने जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 नवंबर को महिला की अधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई। प्रसूता के देवर की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक अरविंद शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया। सीएमओ के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू कर दिया। जांच में पता चला कि डॉ. मुकेश ने आपॅरेशन नहीं किया था, इसके बाद संचालक डॉ. विकास को टीम के सामने पेश किया और डॉ. विकास ने पूनम का ऑपरेशन करने की बात स्वीकार किया।
जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दिया, शनिवार को सीएमओ ने दोषी मिले डॉ. विकास मंडलोई, संचालक अरविंद कुमार शर्मा और इसकी पत्नी डॉ. मीरा शर्मा, आशा कार्यकर्ता मेहरुनिशा पर कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजकर संस्तुति की है। वहीं दोनों डॉक्टरों की ओर से सौंपी गई डिग्री पर संदेह होने पर सीएमओ ने जांच का निर्देश दिया है। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि डीएम को कार्रवाई की संस्तुति के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।

-----------
जांच के लिए गीतांजलि हॉस्पिटल पहुंची पुलिस
रामकोला। गीतांजलि हॉस्पिटल में 22 नवंबर को पूनम की मौत के मामले में जांच करने शनिवार को पुलिस टीम हास्पिटल पर पहुंची। कोई अस्पताल पर नहीं मिला। एएसआई सुभाष श्रीवास ने गीतांजलि हॉस्पिटल पहुंचकर आरोपी बनाए गए संचालक अरविंद कुमार शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराने को कहा। घटना के दिन कौन-कौन डॉक्टर कौन-कौन ऑपरेशन में शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed