फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action will be taken against poorly performing MOIC

Kushinagar News: खराब प्रदर्शन करने वाले एमओआईसी पर होगी कार्रवाई

Thu, 29 Feb 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against poorly performing MOIC
पडरौना। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के स्वशासी निकाय की बैठक हुई। इसमें संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती माताओं की जांच, आशाओं के होम विजिट, मंत्रा और दर्पण पोर्टल पर डाटा फीडिंग, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जन्म पंजीकरण, गर्भवती मां के उपचार की स्थिति आदि बिंदुओं पर समीक्षा कर खराब प्रदर्शन करने वाले एमओआईसी पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने सबसे पहले ब्लॅड स्टोरेज यूनिट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मंत्रा रिपोर्ट, मां नवजात ट्रैकिंग एप की प्रगति, सीएचसी की स्थिति और बेहतर करने के निर्देश दिया। सीडीओ ने जिले में बच्चों के टीकाकरण की प्रगति का अवलोकन गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य, एनीमिया हीमोग्लोबिन टेस्ट व यूरीन टेस्टिंग की संख्या में वृद्धि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी और पीएचसी सभी उपकरण उपलब्ध होने चाहिए। आशाओं द्वारा नियमित रूप से होम विजिट के भी निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव के मामले में प्रगति सुधारने, प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसव के डाटा मांगने तथा डाटा इकट्ठा करने के लिए एमओआईसी को निर्देश दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमएस डॉ.एचएस राय, डीसी मनरेगा राकेश, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed