फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action under the Gangster Act will be taken against the accused in the Captainganj firing incident.

Kushinagar News: कप्तानगंज फायरिंग के आरोपियों पर होगी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Sat, 25 Apr 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Action under the Gangster Act will be taken against the accused in the Captainganj firing incident.
कप्तानगंज। कप्तानगंज फायरिंग के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। पुलिस का कहना है कि कस्बे में सक्रिय सभासद संजय पटेल और सूजा पठान के गिरोह से लोग तंग आ चुके थे। गिरोह के गुर्गे मामूली बात पर फायरिंग कर दहशत फैलाते थे। आरोपी सभासद संजय पटेल समेत गिरोह से जुड़े करीब दस लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, सभासद मोहम्मद आरिफ के घर फायरिंग के मामले में पुलिस ने सूजा पठान को गोरखपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फ्लाइट से दिल्ली भागने की फिराक में था। सुजीत रावत दो दिन पूर्व कोर्ट में हाजिर हो गया। कप्तानगंज कस्बे के किसान चौक वार्ड नंबर तीन के सभासद मोहमद आरिफ और विक्की मद्धेशिया के घर छह अप्रैल को रात में पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। इसमें पुलिस मंगल की बाजार के सूजा पठान आदित्य साहनी और सुजीत रावत पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस सात अप्रैल की रात में स्थानीय थाना के हसनगंज भिऊरा के पास से कप्तानगंज, कसया पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में आदित्य साहनी को बाइक और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं, सूजा पठान को गोरखपुर एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया था और तीसरा आरोपी सुजीत रावत मौके से भाग निकला था। दो दिन पूर्व सुजीत रावत ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed