फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   action on not making of damage panchayat bhawan

Kushinagar News: जर्जर पंचायत भवन की मरम्मत नहीं होने वाले गांव के विकास कार्य के भुगतान पर रोक

Sat, 29 Jul 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
action on not making of damage panchayat bhawan
मोतीचक ब्लाॅक के भलुहा गांव का जर्जर भवन।संवाद
मोतीचक ब्लॉक के सात गांवों में बने पंचायत भवन हैं जर्जर
विज्ञापन

इन गांव में विकास कार्य के भुगतान पर एडीओ पंचायत ने लगाई रोक

संवाद न्यूज़ एजेंसी
पडरौना। मोतीचक ब्लाॅक के सात गांवों में बने पंचायत भवन पूरी तरह जर्जर हो गए हैं। इससे गांव में हुए विकास कार्य का डाटा एंट्री समेत गांव के लोगों को जरूरी कार्य के लिए ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत ने इन गांव में हुए विकास कार्य के भुगतान पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है।
सरकार गांव के विकास के लिए गांव के पंचायत भवनों को हाईटेक सुविधाओं से लैस कर रही है। लेकिन मोतीचक ब्लॉक क्षेत्र के भलुहा, भलुही, अरकपुर, पट्टन, मुहम्मद जमीन सिकटीया, असना, तुर्कहा समेत सात गांव में बने पंचायत भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। इन गांव के ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही के चलते वहां के पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे गांव के पंचायत सहायक के अलावा गांव के लोगों को ब्लाॅक पर जाकर सरकारी कार्य करना पड़ रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए एडीएम पंचायत ने इन सभी गांव में हुए विकास कार्याें पर रोक लगाते हुए पंचायत भवन की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में तुर्कहा गांव की सचिव रंजना प्रजापति ने बताया कि पंचायत भवन के नए निर्माण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरा कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी को भी लिखित पत्र दे दिया गया है। शासन से धन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। भलुहा गांव के सचिव बृज कुमार बर्मा ने बताया जैसे ही शासन की तरफ से धन मिलेगा, वैसे ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ पंचायत मोतीचक अनवारूल हक ने बताया कि सात गांवों के विकास कार्य की भुगतान पर रोक लगा दी गई है। जब तक पंचायत भवन बन नही जाएगा, तब तक इस गांव के भुगतान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed