फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of stabbing two friends sent to jail, investigation intensified

Kushinagar News: दो दोस्तों को चाकू मारने के आरोपियों को भेजा जेल, जांच तेज

Fri, 25 Apr 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of stabbing two friends sent to jail, investigation intensified
कप्तानगंज। क्षेत्र के कोटवा गांव के काली मंदिर परिसर में 21 अप्रैल की देर रात्रि को तबड़तोड़ चाकू मारने से गंभीर रूप से घायल दो दास्तों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज इलाज चल रहा था। इसमें से एक युवक इलाज के बाद घर लौट गया वहीं दूसरे का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम सभा कोटवा के आकाश यादव और राजन शर्मा को गांव के ही रवि शर्मा और राहुल प्रजापति ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसकी स्थिति नाजुक देख दोनों घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ चाकू से जानलेवा हमला और गाली गलौज को लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। अभी राजन शर्मा का इलाज चल रहा है, वहीं आकाश यादव बुधवार की शाम को घर लौटा है।
विज्ञापन

आकाश यादव ने बताया कि 11 माह पहले राहुल प्रजापति और उसके परिवार के सभी लोग मुझको बहुत मारे-पीटे थे जिसके भय से हैदराबाद रोजी-रोटी के लिए चला गया था। जैसे ही घर वापस आया उसके दूसरे दिन उस पर हमला कर दिया गया। एक युवक इलाज के बाद घर लौट गया वहीं दूसरे का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज कर विवेचना में जुट गई है। एसओ चंद्र भूषण प्रजापति ने बताया कि रवि शर्मा और राहुल प्रजापति इन दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसकी विवेचना चल रही है। अभी तक सामने आ रहा है कि पुराना विवाद को लेकर दो युवकों को चाकू मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed