फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of rape on the pretext of marriage, FIR registered against three

Kushinagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 27 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of rape on the pretext of marriage, FIR registered against three
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मुन्नीपट्टी निवासी जियाउद्दीन पर नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विरोध के बाद शादी का झांसा देकर दो साल से शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया है। युवती ने आरोपी के दोस्त दाहूगंज बाजार के दुकानदार पवन सोनी और उसके भाई आलमगीर पर अश्लील वीडियो बनाने व हत्या की धमकी का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

युवती दाहूगंज बाजार स्थित दुकानदार पवन सोनी की दुकान पर आती-जाती है। दुकानदार पवन सोनी पीड़िता से बातचीत करता था। आरोप है कि उसकी मजबूरी का फायदा उठा कर करीब दो वर्ष पूर्व दुकानदार पवन सोनी ने मदद का झांसा देकर मुन्नीपट्टी निवासी अपने दोस्त जियाउद्दीन से मिलने के लिए दाहूगंज बाजार में बुलाया।दाहूगंज बाजार पहुंची तो पवन सोनी व जियाउद्दीन कार में बैठा कर चल दिए। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता को खाने का सामान दिए और जूस पिलाए। इसमें नशीला पदार्थ देने से बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में जियाउद्दीन ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो पवन सोनी मोबाइल में बनाया। युवती जब होश में आई तो दुष्कर्म की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। आरोपियों ने उसे वीडियो वायरल करने व धमकी दे कर चुप करा दिया। इसके तीन दिन बाद जियाउद्दीन ने ब्लैकमेल कर युवती को अपने चुंगल में फंसा कर पटहरेवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बा लेकर पहुंचा और एक कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म कर उसे कमरे में बंद कर वापस लौट आए। उसके एक दिन बाद जियाउद्दीन अपने दोस्त पवन के साथ फाजिलनगर पहुंचा और शादी का झांसा दे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। जियाउद्दीन दो वर्ष तक फाजिलनगर स्थित किराए के कमरे में रख कर पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान जियाउद्दीन कुछ दिनों के लिए विदेश भी गया था। विदेश से लौट कर आने के बाद जियाउद्दीन ने युवती का पासपोर्ट बनवाने के लिए लखनऊ लेकर गया। पीड़िता का आरोप हैं कि इस दौरान आरोपी जियाउद्दीन दलालों के हाथ से बेचने की बात कर रहा था । इसकी भनक लगते ही युवती दलालों व आरोपी के बीच बातचीत का वीडियो बनाने लगी तब उसका फोन तोड़ दिया गया। चुंगल से निकल कर पीड़िता रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जियाउद्दीन स्टेशन आ गया और ट्रेन में चढ़ कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे मारपीट करने लगा। पीड़िता घर पहुंची तो जियाउद्दीन का भाई आमलगीर फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इंस्पेक्टर तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed