{"_id":"6aeb8c443924db458e058987","slug":"accused-of-making-offensive-remarks-against-the-chief-minister-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1052-171649-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पिपरा बाजार। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रामकोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
रोवारी गांव निवासी अरुण कुमार राय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर के प्रवक्ता और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वरुण कुमार राय ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट पर रोवारी गांव निवासी युनूस अंसारी के फेसबुक खाते से मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
टिप्पणी करीब आधे घंटे बाद हटा ली गई लेकिन तब तक एक हजार से अधिक लोग उसे देख चुके थे। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी और आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस संबंध में रामकोला थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में आरोपी युनूस अंसारी को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।