फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accused of illegal e-ticketing sent to jail

अवैध ई-टिकट कारोबारी गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2019 07:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
accused of illegal e-ticketing sent to jail
कप्तानगंज में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने अवैध टिकट कारोबार के आरोप में महेन्द् - फोटो : KUSHINAGAR
अवैध ई-टिकट कारोबारी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरपीएफ ने सहज टूर एंड ट्रेवेल्स के संचालक भेजा जेल
कप्तानगंज(कुशीनगर)। ई-टिकट के अवैध कारोबारियों के खिलाफ रेल प्रशासन अभियान चला रहा है। बुधवार देर शाम आरपीएफ इंस्पेक्टर कप्तानंगज मुकेश कुमार सिंह की अगुवाई में देवरिया जिले के हेतिमपुर बाजार में संचालित सहज टूर एंड ट्रेवेल्स पर छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बृहस्पतिवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि यह अभियान प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव व मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी ऋषि पांडेय के निर्देश पर चलाया जा रहा है। छापे में दुकान से 54 फर्जी आईडी, 37 तत्काल व सामान्य टिकट, 78 हजार 728 रुपये, एक प्रिंटर, एक लैपटॉप व माउस बरामद हुआ। टीम ने थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के गांव अकटहिया निवासी महेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं फरार चल रहे यहीं के आकाश पटेल की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दुकान संचालक महेंद्र ने 18 आईडी का इस्तेमाल करने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed