फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of fraudulently getting the land registered, Tahrir given

Kushinagar News: धोखाधड़ी से जमीन बैनामा कराने का आरोप, दी तहरीर

Mon, 20 Oct 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently getting the land registered, Tahrir given
नेबुआ नौरंगिया। वरवापुर्दिल गांव के एक युवक ने विधवा महिला के बेटे को बहला फुसलाकर धोखाधड़ी से जमीन अपनी मां के नाम से बैनामा करा लिया है। इसके बाद से महिला का बेटा लापता है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। नेबुआ नौरंगिया थाना के ग्रामसभा बरवापुर्दिल की रहने वाली नाजमा खातून ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे जावेद के नाम से कीमती जमीन थी। गांव का एक युवक बहला फुसलाकर जमीन को अपनी मां के नाम से आठ सितंबर से बैनामा करा लिया। अब जमीन बेचने के बाद से जावेद का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। इसकी जानकारी होने पर महिला ने जब इसकी शिकायत लेकर धोखाधड़ी करने वाले युवक के घर पहुंची तो उसके साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद से महिला परेशान है। पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने के साथ गायब बेटे की तलाश करने की मांग की है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed