फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of flirting by stopping the car

Kushinagar News: कार रोककर छेड़खानी करने व चेन लूटने का आरोप

Wed, 15 Mar 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of flirting by stopping the car
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पड़ोस के गांव के रहने वाले युवक पर छिनैती और छेड़खानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात युवक अपनी बहन और मौसी के साथ अपनी कार से रिश्तेदारी में जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में भठही गांव के पास बाइक सवार दो लोगों ने उनकी कार रोक ली। कार में बैठी उनकी मौसी और बहन के साथ बदसलूकी की। बीच-बचाव करके वह आगे बढ़ गया तो बाइक सवार आरोपियों ने पीछा करके कार फिर रुकवा ली और पीटकर उसके गले से सोने की चेन लूट ली।

पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। रात में डॉयल 112 पर सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में हलका प्रभारी आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed