फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of embezzling crores in the firm's name absconds; police launch manhunt.

Kushinagar News: फर्म के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोपी फरार, तलाश में पुलिस

Sat, 04 Apr 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling crores in the firm's name absconds; police launch manhunt.
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में एक फर्म के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने का आरोपी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। फर्म के मालिक ने तकनीकी जानकारी न होने के कारण आरोपी को जीएसटी संबंधी कामकाज का जिम्मा सौंपा था। उसने लॉगिन-पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों की हेराफेरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सुजीत गुप्ता पुत्र महेंद्र प्रसाद गुप्ता निवासी नौदरी ने अपने आरओ मशीन व्यवसाय के जीएसटी से जुड़े काम का जिम्मा ठाकुरद्वारा के अर्पित कुमार वर्मा को सौंपा था। अर्पित ने विश्वास का दुरुपयोग कर एसके इंटरप्राइजेज के नाम से कई फार्मों को फर्जी बिल जारी किए। 23 करोड़ 76 लाख रुपये की उक्त फॉर्म के नाम पर बिल जारी कर हेराफेरी कर ली।
विज्ञापन

जांच के उपरांत मामला सही पाए जाने पर मेंहदावल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अर्पित कुमार वर्मा के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की। मामला दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस जहां एक तरफ आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की बिंदुवार जांच की जा रही है आरोपी जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा और जो लोग भी इस मामले में शामिल होंगे, सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed