फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of being beaten and thrown out of the house for protesting against molestation.

Kushinagar News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिटाई कर घर से निकालने का आरोप

Sat, 02 Dec 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of being beaten and thrown out of the house for protesting against molestation.
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने देवर पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर देवर व सास पर पिटाई करके घर से निकालने का आरोप लगाई है। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है।महिला ने बताया कि उसकी शादी पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया गांव में अप्रैल माह में धूमधाम से हुई थी। शादी के दो माह बाद पति रोजगार के सिलसिले में उड़ीसा कमाने चला गया। आरोप है इसके कुछ दिनों बाद महिला के देवर ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर सास और देवर ने पिटाई की। उड़ीसा से कमाकर पति जब घर लौटा तो महिला ने पूरी बात बताई। पति ने भी विवाहिता की पिटाई की और अतिरिक्त दहेज़ की मांग की जाने लगी। महिला से इस बात की जानकारी फोन से अपने पिता को दी। पिता ने गरीबी का हवाला देकर अतिरिक्त दहेज़ देने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पति, देवर और सास विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिए हैं। शुक्रवार को महिला ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। तमकुहीराज के इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed