फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accountant and municipal worker suspended, case also registered

लेखपाल व नगरपालिका कर्मी निलंबित, केस भी दर्ज

Wed, 31 Aug 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accountant and municipal worker suspended, case also registered
लेखपाल व नगरपालिका कर्मी निलंबित, केस भी दर्ज
विज्ञापन

कसया। तहसील क्षेत्र के मल्लूडीह में दो सगे भाइयों को अभिलेख में मृत दर्ज कराकर उनकी संपत्ति अपने नाम कराकर बेचने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने इसमें शामिल होने के आरोपी लेखपाल व नगरपालिका कर्मी को निलंबित कर दिया है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर जालसाजी में पिता व तीन पुत्रों सहित, हल्का लेखपाल व नगरपालिका कर्मी पर जालसाजी धोखाधड़ी व आपराधिक षड़्यंत्र के आरोप में केस दर्ज कराया है।
मल्लूडीह निवासी हरिपाल, चंद्रिका व बुनेला तीन भाई हैं। सबसे बड़े भाई हरिपाल लगभग 40 साल पूर्व रोजगार के सिलसिले में बाहर गए तो अब तक घर नहीं लौटे हैं। दूसरे भाई चंद्रिका घर पर रहते हैं। तीसरे भाई बुनेला कोलकाता में परिवार के साथ रहते हैं। वर्ष 2018 में दूसरे भाई चंद्रिका ने अपने बड़े भाई हरिपाल व छोटे भाई बुनेला को मृत बताकर नगरपालिका के अभिलेख में उसे दर्ज करा दिया। इसमें वार्ड सभासद का बाकायदा प्रमाणपत्र भी लगा दिया गया। इसी की नकल के आधार पर प्रेमवालिया मौजे में दोनों भाइयों की हाईवे के किनारे की कीमती जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। खतौनी में नाम दर्ज होते ही चंद्रिका ने जमीन अपने तीन बेटों को बैनामा भी कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच चंद्रिका के परिवार से गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया। खार खाए लोगों ने बुनेला को सूचना देकर जालसाजी की घटना की जानकारी दी। बुनेला ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। हालांकि, जालसाजी से जारी आदेश वर्ष 2021 में निरस्त होकर दोबारा हरिपाल और बुनेला का नाम दर्ज हो गया था। इस बीच हाईकोर्ट ने डीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए। जांच में आरोप सही मिलने पर निवर्तमान लेखपाल संध्या शाह, सभासद किरन खरवार, नगरपालिका कर्मी, चंद्रिका व उनके तीन पुत्रों गोपाल, नरेंद्र व सुरेंद्र पर कसया थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी व आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed