{"_id":"6001da5f8ebc3e30cd028d90","slug":"accident-kushinagar-news-gkp3810608187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन घायल
विज्ञापन
सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन घायल
हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर सुदामा चक मंदिर और झांगा बाजार के पास हुए हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर शुक्रवार को दो सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हाटा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर पौटवा निवासी विनय (18) और ऋषिकेश (20) शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक से कप्तानगंज की तरफ से घर जा रहे थे। अभी हाटा-कप्तानगंज मार्ग के सुदामा चक मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि हाटा की तरफ जा रही एक बोलेरो की चपेट में आ गए। दोनों युवकों को आसपास के लोगों ने सीएचसी हाटा भेजा। वहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं मौका पाकर बोलेरो चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया।
वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सतभरिया निवासी भोला यादव (55) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ब्लॉक मुख्यालय मोतीचक जा रहे थे। अभी वे झांगा बाजार के पास पहुंचे ही थे कि हाटा की तरफ से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी हाटा भेजा, यहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।