फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ABVP's National Ekta Yatra reached Kushinagar, welcomed

Kushinagar News: कुशीनगर पहुंची अभाविप की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा, हुआ स्वागत

Sun, 26 Jan 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
ABVP's National Ekta Yatra reached Kushinagar, welcomed
पकवा इनार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (सील) के तहत राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025 शनिवार को कुशीनगर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का भव्य स्वागत किया। यह यात्रा बीते 22 जनवरी को गुवाहाटी से शुरू हुई थी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी की अगुवाई में प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। पूर्वोत्तर राज्यों के 29 सील प्रतिनिधियों ने कुशीनगर बौद्ध से जुड़े दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। उत्खनित पुरावशेषों व बुद्ध प्रतिमा का दर्शन किया। प्रतिनिधियों में शामिल प्रांत कार्यालय मंत्री शंकर क्षेत्रीय ने बताया कि वे गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण कर चुके हैं। गीता प्रेस का भ्रमण किया जाएगा। प्रतिनिधियों में 13 छात्राएं व 16 छात्र शामिल हैं। ये पूर्वोत्तर के असम, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। पूरे देश में भ्रमण के लिए कुल आठ समूह बनाए गए हैं। यह चौथा समूह है। इस दौरान वीरेंद्र कुमार तिवारी, डाॅ. निगम मौर्य, पुण्य प्रकाश तिवारी, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed