फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Abir-gulal flowed in abundance, a shower of colours.

Kushinagar News: खूब उड़े अबीर-गुलाल... रंगों की बौछार

Thu, 28 Mar 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Mar 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Abir-gulal flowed in abundance, a shower of colours.
पडरौना। रंगों का पर्व होली जिले भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग सुबह से ही एक दूसरे पर रंगों की बौछार करने के लिए घरों से निकल पड़े। बच्चे, बड़े सभी टोली बनाकर घर-घर, गांव-गांव घूमे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग जमकर थिरके और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। रंगों की फुहार के बीच होली के खुमार में हर कोई डूबा हुआ नजर आया। गिले शिकवे भुलाकर लोग एक दूसरे के गले लगे। रंग और अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। दोपहर तक शहर में रंगों की बौछार होती रही।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह को ही बच्चों ने पिचकारी लेकर घर से निकलकर राहगीरों पर रंग बरसाना शुरू कर दिया था। होली खेलने वाले मस्तानों की टोलियां घरों से निकल पड़ीं। अपने परिचित, मित्रों, रिश्तेदारों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। युवा, बच्चे, महिलाओं में होली का उत्साह देखते बन रहा था। महिलाओं और युवतियों ने भी जमकर होली खेली। बच्चे अपने घर की छतों से आने-जाने वाले लोगों पर पिचकारी और गुब्बारों से रंग डाल रहे थे। वहीं, युवक और युवतियां अपनी टोलियों में रंगों से सराबोर हो रहे थे। युवाओं ने मोहल्लों में डीजे और ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। सेवरही सेवरही कस्बे के लोगों ने 26 मार्च को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


गांवों में कीर्तन मंडलियों ने प्रस्तुत किए होली गीत


पटहेरवा। गांवों में कुछ लोगों ने मंगलवार को होली का त्योहार मनाया। रंगोत्सव के दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। गांव में कीर्तन मंडलियों ने गाजे बाजे के साथ होली गीत गाया। दो दिन क्षेत्र में होली में शांति व्यवस्था में जुटे पुलिस कर्मियों ने बुधवार को होली मनाई। इस दौरान पुलिस कर्मी हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर रंगों का पावन पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने अधीनस्थों के साथ खेली होली
पडरौना। होली के हुड़दंग खत्म होने के बाद बुधवार को पुलिस वालों ने जमकर गुलाल उड़ाया। एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगे होने के बाद पुलिस कर्मी होली नहीं खेल पाए थे। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने दूसरे दिन होली का आनंद लिया। डीजे-ढोल और ताशों की थाप पर पुलिस जमकर थिरके। डीएम उमेश मिश्र, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसपी धवल जायसवाल और एसएसपी रितेश कुमार सिंह ने अधीनस्थों के साथ होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed