फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Abhishek of Fatehpur won the half marathon race.

Kushinagar News: फतेहपुर के अभिषेक ने जीती हाॅफ मैराथन दौड़

Mon, 11 Nov 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Abhishek of Fatehpur won the half marathon race.
तुर्कपट्टी। तमकुही विकास खंड के श्री ठाकुर सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हाफ मैराथन दौड़ सहित विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। हाॅफ मैराथन दौड़ में फतेहपुर के अभिषेक ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रविवार को सुबह दस बजे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजन शुक्ला, ग्राम प्रधान अनिल निर्मल, समाजसेवी योगेंद्र नाथ सिंह, प्रमोद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का आगाज कराया। पांच किलोमीटर के मिनी मैराथन दौड़ में फतेहपुर के अभिषेक कुमार विजयी रहे जबकि मेरठ के पिंटू कुमार दूसरा तथा गोरखपुर के राहुल निषाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में 150 धावकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

14 से 16 आयु वर्ग की बालिकाओं की सोलह सौ मीटर दौड़ में गोरखपुर की पूजा वर्मा प्रथम, गोरखपुर की ही पूनम निषाद द्वितीय तथा कुशीनगर की पूजा पटेल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 से 18 आयु वर्ग बालकों की दौड़ में कुशीनगर के मृत्युंजय यादव प्रथम, गोरखपुर के पिंटू द्वितीय तथा कुशीनगर के चंदन यादव तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान सेवानिवृत सेनानी सत्यनारायण कुशवाहा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

भाजपा नेता दीपक द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी, सिद्धेश्वर मिश्र, जनार्दन मिश्र, ग्रामप्रधान रुद्रप्रताप सिंह, अनिल प्रजापति आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। श्रीराम प्रजापति, सोनू प्रजापति, अंगद प्रजापति, हरिकेश कुशवाहा, प्रणय शुक्ला, ग्रामप्रधान प्रहलाद कुशवाहा, हरिकेश यादव, प्रमोद सिंह, राणा मिश्रा, पंकज गोंड, विकास तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed