फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A youth was shot in front of the police, case registered against five

Kushinagar News: पुलिस के सामने युवक को मारी गोली, पांच पर केस

Wed, 20 Aug 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A youth was shot in front of the police, case registered against five
खिरकिया पुलिस चौकी के पास सड़क पर चौकी इंचार्ज के बगल से रिवाल्वर लेकर जाते दिखा दिनेश यादव व म
-गोली चलने पर भाग गए थे खिरकिया चौकी इंचार्ज व अन्य सिपाही, एसपी ने चौकी इंचार्ज को किया लाइनहाजिर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना/ मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया गांव में वीडियो बनाने को लेकर विवाद में मंगलवार सुबह गांव के दिनेश यादव ने लाइसेंसी असलहे से पुलिस के सामने ही गांव के विकास (20) को गोली मार दी। ताबड़तोड़ गोली बारी से डरकर पुलिस वाले वहां से भाग गए। इस घटना का संज्ञान लेते हुए एसपी ने दरोगा रिजवान को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विकास को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने विकास के चचेरे भाई की तहरीर पर राहुल व दिनेश पर नामजद व तीन अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार,खिरकिया निवासी विकास ने सोमवार रात करीब एक बजे सरेह में गांव के युवक राहुल यादव को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बना लिया। मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे गांव के चौराहे पर विकास चाय पी रहा था।आरोप है कि उसी दौरान राहुल कुछ युवकों के साथ पहुंचा और विकास को वीडियो डिलिट करने को कहा। विकास ने मना किया तो दोनों में विवाद हुआ और राहुल व दोस्तों ने विकास को पीट दिया। गांव वालों ने बीच बचाव किया तो वे भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर स्थित खिरकिया पुलिस चौकी के इंचार्ज रिजवान सिपाहियों के साथ पहुंच गए। पता चला कि विकास और उसके परिजन राहुल के घर उलाहना देने गए हैं। पुलिस वाले भी वहां पहुंच गए। पुलिस को देख राहुल का भाई दिनेश घर के अंदर से लाइसेंसी रिवाल्वर लहराते हुए निकला और ताबड़तोड़ दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद अगली गोली विकास के पेट में मार दी। गोली लगते ही विकास गिर गया। यह देख पुलिसकर्मी वहां से भाग गए। सूचना पर कोतवाल हर्षवर्धन सिंह, जटहा के थानाध्यक्ष आलोक यादव पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और दिनेश व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस की जांच में पता चला कि जिस रिवाल्वर से गोली चली है, उसका लाइसेंस दिनेश के पिता के नाम से है। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में ले लिया है। 0
विज्ञापन

----------------



किसी महिला को लेकर युवकों के बीच पहले मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पक्ष के एक युवक ने लाइसेंसी असलहे से गोली चला दी। पेट में गोली लगने से विकास घायल है। इस मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अजय सिंह, सीओ, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed