फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A youth fell on a gush during thermal scanning

थर्मल स्कैनिंग के दौरान गश खाकर गिरा एक युवक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
A youth fell on a gush during thermal scanning
छहूँ गांव में प्रवासी मजदूरों की जांच करती स्वास्थ्य टीम - फोटो : AMAR UJALA
परिजनों ने बताया कि युवक को पहले से आता है मिरगी का दौरा
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। शुक्रवार को तमकुही विकासखंड के ग्राम सभा छँहू स्थित प्राथमिक विद्यालय में तमकुही सीएचसी से आए डॉ संदीप राव एवं उनकी टीम द्वारा बाहर से आये मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग किया गयी। इस दौरान कुल 105 लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग हुआ। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान सिराजुद्दीन (30) नाम का युवक गश खाकर गिर गया। बताया जा रहा है कि वह एक सप्ताह पहले ही पूना से आया था। परिजनों ने बताया कि इसको मिर्गी का दौरा आता है। डॉक्टर संदीप राव ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान युवक का तापमान सामान्य था। परिजनों को इसका ध्यान रखने के लिए कहा गया है। आगे किसी प्रकार की समस्या होने पर सूचित करने को कहा गया है। डॉक्टर संदीप राव ने बताया कि इसके पूर्व ग्रामसभा देवपोखर, सोनदिया बुजुर्ग व महुअवां बुजुर्ग में भी थर्मल स्क्रीनिंग की गयी। इस दौरान ग्राम प्रधान पति अमरेश यादव, केदार ओझा सहित अन्य चिकित्सक दल के लीग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed