{"_id":"682b894473a2c7f3840072cf","slug":"a-young-man-was-hit-by-a-bike-angry-friends-beat-the-driver-to-death-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137716-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक से लगी युवक को ठोकर, नाराज साथियों ने पीटकर चालक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक से लगी युवक को ठोकर, नाराज साथियों ने पीटकर चालक को मार डाला
Tue, 20 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 20 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रेमचंद। फाइल फोटो
रामकोला (कुशीनगर)। क्षेत्र के चंदरपुर बौलिया गांव के पास सोमवार सुबह सिपाही/सेना भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहे एक युवक को बाइक से ठोकर लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इससे नाराज उसके साथियों और अन्य राहगीरों ने बाइक चालक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से नाराज परिजनों ने सीएचसी पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। मृतक के भाई ने गांव के ही एक युवक पर नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चंदरपुर बौलिया निवासी प्रेमचंद राजभर (35) सोमवार सुबह करीब पांच बजे बाइक से कप्तानगंज की तरफ जा रहा था। लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के पास सड़क पर सेना/सिपाही भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहे सूरज यादव पुत्र विजयमल यादव को उसकी बाइक से ठोकर लग गई। इस हादसे में प्रेमचंद और सूरज घायल हो गए। आरोप है कि घटना के बाद सूरज के साथ दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने प्रेमचंद को बुरी तरह पीट दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे पहले रामकोला सीएचसी, फिर वहां से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले जाया गया। वहां से गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इसके बाद प्रेमचंद के घरवाले शव लेकर वापस रामकोला सीएचसी पहुंच गए। प्रेमचंद की पत्नी संध्या और भाई लकड़ू सड़क पर दौड़ लगा रहे गांव के युवकों पर पिटाई से हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शात किया।
विज्ञापन
सीओ पडरौना अभिषेक प्रताप अजय ने कहा कि बाइक की ठोकर के बाद प्रेमचंद सड़क पर गिर गया था, जिससे उसे चोट लगी थी। लोगों ने भी उसे पीटा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।