{"_id":"696151f8e8062687c80c2ed5","slug":"a-young-man-was-found-severely-burned-by-the-roadside-his-condition-is-critical-kushinagar-news-c-208-1-deo1015-172151-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क के किनारे झुलसा मिला युवक, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क के किनारे झुलसा मिला युवक, हालत गंभीर
Sat, 10 Jan 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार थाना अंतर्गत भिंगारी बाजार के निकट निर्माणाधीन हाईवे के किनारे शुक्रवार को सुबह 40 वर्षीय एक व्यक्ति अधजली अवस्था में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएचसी भाटपार रानी ले गई। हालत गम्भीर देख उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर भुवाल गांव निवासी रंजीत कुशवाहा 40 पुत्र कैलाश कुशवाहा रोज की तरह शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे अपने गांव के पास ही पैदल टहल रहे थे। उसी दौरान मुंह बांधे हुए एक ही बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे जबरन उठाकर व बाइक पर बिठाया और लेकर चल दिए।
सुबह 9 बजे रंजीत के भाई बलवंत कुशवाहा को किसी ने जानकारी दी कि उसका भाई जली हुई अवस्था में भिंगारी बाजार के पास स्थित हाईवे के किनारे पड़ा हुआ है। बलवंत ने तत्काल इसकी जानकारी खामपार पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे व्यक्ति को एम्बुलेंस से पीएचसी भाटपार रानी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार, सीओ भाटपार रानी अंशुमान श्रीवास्तव ने घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश खामपार पुलिस को दिया।
विज्ञापन
वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे झुलसे हुए व्यक्ति रंजीत का भाई बलवंत ने बताया कि इससे पहले भी 9 माह पूर्व 12 अप्रैल 2025 को मक्के के खेत में रंजीत को जलाकर मारने की कोशिश की गई थी, जिसका मुकदमा भटनी थाना में दर्ज है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।