{"_id":"663d433cfa76bae458035764","slug":"a-young-man-suffering-from-illness-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116613-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Fri, 10 May 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के रामजानकी मंदिर के पास बृहस्पतिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे थावे से कप्तानगंज जा रही ट्रेन के आगे कूद कर 20 वर्षीय युवक ने जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक लीवर की बीमारी से पीड़ित था। सुबह इलाज कराने जाने की बात कहकर घर से निकला था।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पकड़ियार बाजार निवासी मोहन कुशवाहा दोपहर लगभग 1:30 बजे रामजानकी मंदिर के पास थावे से कप्तानगंज जा रही ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज रामदयाल सिंह यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के जेब में रखे आधार कार्ड से पुलिस ने उनकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। कुछ देर पहुंचे मृतक के भाई मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि मोहन को लीवर की बीमारी थी। उससे वह परेशान रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह रामकोला इलाज कराने जाने की बात कहकर घर से निकला था।