{"_id":"5f32d9fa8ebc3eabee150075","slug":"a-young-man-on-electric-pole-died-of-electrocution-kushinagar-news-gkp3614587182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

जानकी नगर। कसया थाना क्षेत्र के शामपुर हतवा गांव में एक युवक सोमवार की देर रात बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ते वक्त करंट की चपेट में आ गया। पोल से इस युवक को उतारने चढ़ा उसका छोटा भाई भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। झुलसने से एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
शामपुर हतवा निवासी वकील अंसारी का पुत्र इरफान अंसारी (32) रात में करीब 11 बजे बिजली के खंभे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर का तार जोड़ रहा था। इसकी जानकारी होने पर उसका छोटा भाई सद्दाम उसे पोल से उतारने पहुंच गया। इस दौरान दोनों भाई करंट की चपेट में आ गए। इरफान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छोटे भाई सद्दाम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसओ कसया रामअशीष सिंह यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।