फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man drowned while bathing in a canal, died

Kushinagar News: नहर में नहाते समय डूबा युवक, मौत

Sat, 05 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned while bathing in a canal, died
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के समीप बड़ी नहर में बृहस्पतिवार की शाम नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रवि राय ने खड़सारी राजवाहा के फाटक में फंसे शव को बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।मिश्रौली निवासी हसमुद्दीन (24) पुत्र स्व. गयासुद्दीन बृहस्पतिवार की शाम लगभग छह बजे गांव के ही एक युवक के साथ मोटरसाइकिल से मिश्रौली के समीप बड़ी नहर से निकली खड़सारी राजवाहा के पुल पर मोटर साइकिल खड़ी कर दोनों नहाने लगे। इसी दौरान हसमुद्दीन नहर में डूबे गया। साथ में नहा रहा दूसरा लड़का उसे ढूंढ़ने लगा लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर चिल्लाने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कुछ ही समय बाद कोतवाल रवि राय फोर्स के साथ पहुंचे और काफी खोजबीन के बाद रात्रि लगभग ग्यारह बजे बड़ी नहर से निकली खड़सारी राजवाहा के फाटक से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed