{"_id":"68224844f0ad502580073fb9","slug":"a-woman-was-killed-by-slitting-her-throat-with-a-shovel-in-a-land-dispute-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137316-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन विवाद में फावड़े से गला काटकर महिला को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन विवाद में फावड़े से गला काटकर महिला को मार डाला
Tue, 13 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद जुटी भीड़ व पुलिस। संवाद
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया इमिलिया गांव में जमीन के विवाद में एक महिला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान आक्रोशित एक युवक ने फावड़े से हमला कर तीन महिला समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक की हमले से मायके आई कसया थाना क्षेत्र के भठही निवासी एक महिला का गला कट गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी तमकुहीराज और सीएचसी सेवरही भेजवाया जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेवरही थाना क्षेत्र के मुन्ना मद्धेशिया (55) ने गांव के ही स्वामीनाथ मद्धेशिया से कुछ वर्ष पूर्व जमीन खरीदा था। इसकी जानकारी के बाद स्वामीनाथ के भाई चंद्रेश मद्धेशिया विरोध करने लगे। मुन्ना मद्धेशिया ने बैनामा की जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण करा लिया। बावजूद इसके चंद्रेश विरोध करता रहा। करीब दो वर्ष पूर्व मामला सेवरही थाने में गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
इसी बीच गांव के लोगों ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद मामले में सुलह समझौता करा दिया। इसी जमीन पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे मुन्ना मद्धेशिया पत्नी 45 वर्षीय गीता देवी के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी भरवा रहे थे। इसकी जानकारी के बाद आरोपी चंद्रेश मद्धेशिया उर्फ चंद्रशेखर मौके पर कुदाल लेकर पहुंचा। उसके साथ उसकी पत्नी भी पहुंच गई।
उग्र होकर चंद्रेश मुन्ना को गाली देने लगा। इसके बाद मुन्ना पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहां बीच बचाव में आई गीता देवी पर हमला कर उनके हाथ और पैर पर प्रहार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मायके आई मुन्ना की बहन कसया थाना क्षेत्र के भठही निवासी फूलमती देवी (45) व रोली पुत्री स्वामीनाथ (23) भी मौके पर पहुंचीं और बीचबचाव करने लगीं। इसी दौरान आरोपी ने फूलमती देवी के गर्दन पर कुदाल से प्रहार कर दिया दिया, जिससे उनका गला कट गया। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रोली गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के काफी देर बाद परिजनों ने घायल मुन्ना व गीता को सीएचसी तमकुहीराज और रोली को सीएचसी सेवरही भेजा। जहां इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल मुन्ना को मेडिकल कॉलेज ओर रोली को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस फूलमती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सेवरही इंस्पेक्टर धीरेंद्र राय ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।