{"_id":"67b4d4d15410c884420db644","slug":"a-woman-walking-on-foot-was-hit-by-a-speeding-bike-rider-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132362-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर
Wed, 19 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित लबनिया चौराहे में मंगलवार को सड़क पर पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया।
थाना क्षेत्र के मखुआ निवासी इंदु देवी (50) पत्नी गणेश किसी काम से अन्य महिलाओं के साथ सड़क पर पैदल ही जा रही थी। वह लबनिया चौराहे पर पहुंची तो उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर महिला से जा टकराया। दुर्घटना में इंदु देवी का एक पैर टूट गया तथा कमर व हाथ में गंभीर चोट आई। महिला की गंभीर स्थिति के कारण उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है।